Business Idea: दिवाली के मौके पर Amazon के साथ शॉपिंग ही नहीं करें बंपर कमाई, यह है बेहद आसान तरीका

Business Idea: ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के साथ जुड़कर लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है

अपडेटेड Nov 02, 2021 पर 5:56 PM

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आपको दिन में सिर्फ 4-5 घंटे का टाइम निकालना है। बस इतने टाइम में ही आपकी बंपर कमाई हो जाएगी।

ददरअसल दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) में डिलिवरी बॉय के जरिए बेहतर कमी कर सकते हैं। आप कंपनी के डिलिवरी पार्टनर (Amazon delivery partner jobs in India) के तौर पर खुद को रजिस्टर करा सकते हैं।

देश में ऐमजॉन डिलिवरी पार्टनर के तौर पर काम कर लोग सालाना 3 लाख रुपये तक कमा (earn money) सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको 8-10 घंटों तक काम करने की जरूरत नहीं है। देश भर में इन दिनों डिलिवरी बॉय की काफी डिमांड भी है।

Business Idea: सिर्फ एक बार सामान खरीदकर शुरू करें यह बिजनेस, जिंदगी भर होगी घर बैठे मोटी कमाई

10 से 15 किमी की रेंज में देनी होती है सर्विस

देश में जिस तरह से ऑनलाइन बिजनेस बढ़ रहा है उसी तरह डिलिवरी बॉय की मांग भी बढ़ रही है। एक डिलिवरी बॉय को 100-150 पैकेज एक दिन में डिलीवर करने होते हैं। इसके अलावा आपको 10-15 किलोमीटर के एरिया में ही पैकेज पहुंचाना है।


जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहां पूरी जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले आपको Amazon Flex ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, आपके पास किस तरह का वाहन है ऐसी तमाम जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको खुद को ऐप पर रजिस्टर करना होगा। फिर मौजूदा ऐमजॉन अकाउंट के जरिए ऐप में लॉग-इन करना होगा।

फिर बैकग्राउंड चेक (पहचान की जांच) कराने के लिए ऐप द्वारा मांगी गई जानकारियों को सही-सही डालना होगा। इसके बाद आपको अपना सर्विस एरिया चुनना होगा, जहां आप डिलिवरी सर्विस देना चाहते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

डिलिवरी बॉय बनने के लिए आपके पास डिग्री होनी चाहिए। अगर स्कूल या कॉलेज पास हैं तो पासिंग सर्टिफिकेट होना जरूरी है। डिलिवरी करने के लिए आपके पास अपनी बाइक या स्कूटर होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस समेत बाइक या स्कूटर का इंश्योरेंस, RC वैलिड होना चाहिए। 

Business Idea: 1 लाख रुपये में शुरू करें यह खेती, घर बैठे हर महीने 8 लाख रुपये की करें कमाई

जानिए कैसे होगी कमाई

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, डिलिवरी पार्टनर हर घंटे 120 से 140 रुपये कमा सकते हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक 6 घंटे काम कर सकते हैं। ऐसे में हर महीने करीब 25,000 रुपये और सालाना औसत 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। अगर आप इस काम को पार्ट टाइम के तौर पर करते हैं और हर दिन ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे काम करते हैं, तो आप हर महीने करीब 17,000 रुपये और सालाना औसत 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।