Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें ये साइड बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: ये ऐसे बिजनेस हैं, जिसमें घर बैठे हर महीने मोटी कमाई आसानी से कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 11:58 AM

Business Idea: अगर आप भी नौकरी के साथ में कुछ अतिरिक्त कमाई (extra income) करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतर आइडिया दे रहे हैं, जिनमें घर बैठे बेहद कम निवेश में हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा ((Earn money) सकते हैं।

ये ऐसे बिजनेस हैं, जिनकी मार्केटिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

ये हैं साइड बिजनेस

चॉक बनाने का बिजनेस (Chalk Making Business)

चॉक बनाने का एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें बेहद कम निवेश की जरूरत होती है। इसे आप घर बैठे आसानी से शुरू कर सकते हैं। हम सब जानते हैं कि चॉक की जरूरत सभी स्कूल, कॉलेजों में पड़ती है। चॉक बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इसमें सफेद चॉक के साथ रंगीन चॉक भी बनाई जा सकती है। बता दें कि चॉक मुख्य रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) से बनाये जाते हैं। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। यह एक प्रकार की मिट्टी है जिसे जिप्सम (Gypsum) नामक पत्थर से तैयार किया जाता है।

Business Idea: Phone Pe App से सिर्फ पैसों का ट्रांसफर ही नहीं, बल्कि घर बैठे कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए कैसे?


बिंदी बनाने का बिजनेस (Bindi making Business)

बिंदी की डिमांड इन दिनों बाजार में काफी बढ़ गई है। पहले सिर्फ विवाहित महिलाएं ही बिंदी लगाती थी, लेकिन अब बिंदी लगाने का ट्रेंड लड़कियों ने भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं विदेश में भी महिलाओं ने बिंदी लगाना शुरू कर दिया है। ऐसे में इसकी डिमांड में काफी उछाल आया है। बिंदी बनाने के बिजनेस को सिर्फ 12,000 रुपये निवेश करके घर बैठे शुरू कर सकते हैं।

लिफाफा बनाने का बिजनेस (Envelope Making Business)

लिफाफे बनाना एक बहुत ही सरल और सस्ता बिजनेस हैं। ये कागज या कार्ड बोर्ड आदि से बनने वाला प्रोडक्ट है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल पैकेजिंग के लिए किया जाता है। जो कागजात, ग्रीटिंग कार्ड्स आदि चीजों की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होता है। यह एक सदाबहार बिजनेस है। यानी इस बिजनेस में हर महीने कमाई होगी। इस बिजनेस को अगर आप घर से शुरु करते हैं, तो आपको 10,000 से 30,000 रूपये तक का निवेश करना होगा और अगर मशीन लगाकर लिफाफे बनाते हैं तो इसके लिए आपको  2,00,000 से 5,00,000 रूपये तक का निवेश करना होगा।  

Business Idea: सिर्फ एक बार लगाएं यह पौधा, जिंदगी भर होगी लाखों रुपये की कमाई 

मोमबत्ती बनाने का बिजनेस (Candle making Business)

इस बिजनेस में समय के साथ काफी बदलाव आया है। पहले जहां मोमबत्ती का उपयोग लाइट चली जाने पर रोशनी के लिए किया जाता था, अब बर्थडे, घरों, होटलों को सजाने में भी इसका इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में मोमबत्ती की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो घर बैठे 10,000 से 20,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।