Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने आराम से कटेगी जिंदगी

Business Idea: इस बिजनेस को घर बैठे शुरू कर सकते हैं और हर महीने मोटी कमाई होगी

अपडेटेड Oct 29, 2021 पर 12:27 PM

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जहां बेहद कम निवेश हो और हर महीने मोटी कमाई हो तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं, जिसमें घाटा लगने के चांस बहुत कम है।

यह एक ऐसा बिजनेस जो सदाबहार है। हर महीने इसकी जरूरत पड़ती रहती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये निवेश करके शुरू कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम पार्लर की। देश में Ice Cream  लवर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आइसक्रीम खाते हैं।

Business Idea: बढ़ती महंगाई के बीच शुरू करें यह खास बिजनेस, मांग बढ़ने के साथ होगी मोटी कमाई

कैसे करें शुरुआत

इसकी शुरुआत करने के लिए आपके पास सिर्फ एक फ्रीजर होना चाहिए। आप घर पर या कहीं कोई दुकान किराए पर लेकर शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा 400 से 500 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया की कोई भी जगह आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए पर्याप्त होती है। इसमें आप 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बिजनेस तेजी से चल पड़ा, तो इसमें आगे और भी तरक्की की संभावना होती है।

FSSAI से लाइसेंस लेना है जरूरी


ट्रेड बॉडी FICCI ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2022 तक देश में आइसक्रीम का कारोबार एक अरब डॉलर के पार चला जाएगा। FSSAI से आपको लाइसेंस लेना जरूरी है। यह एक 15 डिजिट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपको यहां तैयार किया जाने वाले खाने के सामान FSSAI की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है।

Business Idea: सिर्फ एक बार लगाएं यह पौधा, जिंदगी भर होगी लाखों रुपये की कमाई

आइस क्रीम का बिजनेस करने के लिए आप अमूल आइसक्रीम (Amul Franchise) पार्लर का फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं। इसके लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी। अगर आपके पास इतनी जगह की व्यवस्था है तो फ्रेंचाइजी अप्लाई करने के लिए आप retail@amul.coop पर ईमेल करें। इसके अलावा इस लिंक http://amul.com/m/amul scooping parlours  पर जाकर भी आप विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।