Get App

Business Idea: बढ़ती महंगाई के बीच शुरू करें यह खास बिजनेस, मांग बढ़ने के साथ होगी मोटी कमाई

Business Idea: प्याज का पेस्ट बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, KVIC ने इस पर एक रिपोर्ट बनाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2021 पर 2:12 PM
Business Idea: बढ़ती महंगाई के बीच शुरू करें यह खास बिजनेस, मांग बढ़ने के साथ होगी मोटी कमाई

Business Idea: चीते की रफ्तार से भाग रही महंगाई के बीच आम आदमी झटके पर झटके पर लग रहे हैं। खाने –पीने के सामानों के दाम आसमान चूम रहे हैं। प्याज, टमाटर ऐसी खाद्य सामग्री कि ये कब लाल हो जाएं। इनका कुछ भी पता नहीं है। वैसे भी इन दिनों लोग प्याज अपने दाम के जरिए आम आदमी को रुला रही है।

प्याज के दाम इस समय करीब 50-60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। ऐसे में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज के पेस्ट की मांग बढ़ जाती है। बाजार की मांग के चलते प्याज का पेस्ट बनाने का बिजनेस अच्छा आइडिया आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आसान तकनीक होने कारण इसे कोई भी इसकी यूनिट लगा सकता है और अच्छी कमाई कर सकता है।

देश में प्याज की काफी खपत है। देश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में सबसे अधिक प्याज की पैदावार होती है। महाराष्ट्र के लासलगांव में तो प्याज की सबसे बड़ी मंडी लगती है। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्याज का पेस्ट बनाने का बिजनेस आप भी शुरू कर सकते हैं।

कितनी आएगी लागत

खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने प्याज का पेस्ट बनाने के बिजनेस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, यह बिजनेस 4.19 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है। अगर आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप सरकार की मुद्रा स्कीम से लोन ले सकते हैं।

KVIC की रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज का पेस्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का कुल खर्च 4,19,000 रुपये है। इसमें 1 लाख रुपये बिल्डिंग शेड बनाने और 1.75 लाख रुपये इक्विपमेंट (फ्राइंग पैन, ऑटोक्लेव स्टीम कूकर, डीजल भाट्टी, स्टरलाइजेशन टैंक, छोटे बर्तन, मग, कप आदि) पर खर्च होंगे। इसके अलावा, बिजनेस चलाने के लिए 2.75 रुपये की जरूरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें