Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों रुपये की कमाई

इस बिजनेस को आप नौकरी के साथ भी कर सकते हैं और इसमें बेहद कम निवेश की जरूरत है

अपडेटेड Oct 04, 2021 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बढ़ती महंगाई के बीच बड़े शहरों में खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। एक नौकरी से भी कभी-कभी जीवन गुजारने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप नौकरी के साथ किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं।

आप घर बैठे इस बिजनेस को मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं और मोटी कमाई आराम से हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं अचार बनाने के बिजनेस ((Pickle Business) के बारे में।

इस बिजनेस को आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। जब यह बिजनेस बढ़ जाए तो इसे कहीं और बड़ी जगह में शिफ्ट कर सकते हैं।

Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में मामूली रकम लगाएं, लाखों रुपये महीना कमाएं, जानिए तरीका

सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस 

अचार बनाने का बिजनेस आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं। इसमें शुरू में आपको 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसमें आप एक महीने में कम से कम 30,000-3,500 रुपये मासिक और लाखों रुपये सालाना आराम से कमा सकते हैं। आप अचार को ऑनलाइन, थोक बाजार, रिटेल मार्केट या रिटेल चेन को बेच सकते हैं।


सरकार कर रही है मदद

किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की कई स्कीम हैं, जिसमें इसका फायदा उठआकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 900 वर्ग फुट का एरिया होना जरूरी है। अचार तैयार करना, अचार सुखाना, अचार को पैक करने के लिए खुली जगह की जरूरत होती है। अचार लंबे समय तक खराब ना हो इसके लिए बेहद साफ सफाई के साथ इसे बनाया जाता है।

Business Idea: मदर डेरी दे रहा है अपने साथ बिजनेस करने का मौका, एक महीने में होगी लाख रुपये तक की कमाई
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।