Business Idea: कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण कई ऐसे बिजनेस हैं, जिन पर बुरा असर पड़ा है। कई सेक्टर्स पूरी तरह डूब गए है, लेकिन, कई सेक्टर्स या उद्योग ऐसे हैं, जहां संभावनाओं की कमी नहीं है।
Business Idea: कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण कई ऐसे बिजनेस हैं, जिन पर बुरा असर पड़ा है। कई सेक्टर्स पूरी तरह डूब गए है, लेकिन, कई सेक्टर्स या उद्योग ऐसे हैं, जहां संभावनाओं की कमी नहीं है।
पटरी पर लौटती अर्थव्यवस्था के साथ ही इन बिजनेस में चमक आएगी। हम आज एक ऐसे बिजनेस के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जिसमें कम पैसे लगाकर हर महीने मोटी कमाई की जा सकती है। यह बिजनेस मुर्गी पालन (Poultry Farming) का है।
मुर्गी पालन को एक छोटे से स्तर से लेकर बड़ी इंडस्ट्री के रूप में किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकारें भी मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने स्तर पर लोन और ट्रेनिंग देने की सहूलियतें देती हैं। मुर्गी पालन को कृषि क्षेत्र का सबसे तेजी से विकास करने वाला विभाग माना जाता है। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है।
कितनी आएगी लागत
अगर आप छोटे स्तर से मुर्गी पालन की शुरुआत करते हैं तो कम से कम 50 हजार रुपये 1.5 लाख रुपये के बीच खर्च आएगा। एक लेयर पैरेंट बर्थ की कीमत करीब 30 से 35 रुपये होती है। इहें पारने के लिए अलग-अलग तरह का खाना खिलाना पड़ता है। जिसके लिए खर्च बढ़ जाता है। वहीं अगर आप बिजनेस को और बड़े स्तर पर सेटअप करना चाहते हैं तो करीब 1.5 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये के बीच खर्च आएगा।
लगातार 20 हफ्ते तक मुर्गियों को खिलाने का खर्च करीब 1 से 1.5 लाख रुपये आएगा। एक लेयर पैरेंट बर्ड एक साल में करीब 300 अंडे देती है। 20 हफ्ते बाद मुर्गियां अंडा देना शुरू कर देती है और साल भर तक अंडे देती है। 20 हफ्तों के बाद इनके खाने पीने पर तकरीबन 3 से 4 लाख रुपये खर्च होता है।
अगर आपके पास 1,500 मुर्गियां हैं तो साल भर में 4 लाख से ऊपर अंडे मिल सकते हैं। अगर एक अंडे की कीमत 3.50 रुपये तो सालाना करीब 14 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। इस बिजनेस को शुरू करने से पहले ट्रेनिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिए।
मिलती है सब्सिडी
इस बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार लोन मुहैया कराती है। इसके अलावा सब्सिडी भी दी जाती है। मुर्गी पालन के लिए सरकार 25 फीसदी तक सब्सिडी देती है। SC/ST वर्ग के लोगों के लिए यह सब्सिडी 35 फीसदी है। नाबार्ड मुर्गी पालन पर सब्सिडी देता है। मुर्गी पालन के लिए कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।