Business Idea: अगर आप नौकरी से ऊब चुके हैं या किसी अच्छे बिजनेस करने की तलाश में हैं जहां कम लागत से मोटी रकम कमाई जा सकती हो, तो आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस में आपको मामूली रकम खर्च करनी है और लाखों रुपये महीने की आमदनी होगी।
Business Idea: अगर आप नौकरी से ऊब चुके हैं या किसी अच्छे बिजनेस करने की तलाश में हैं जहां कम लागत से मोटी रकम कमाई जा सकती हो, तो आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस में आपको मामूली रकम खर्च करनी है और लाखों रुपये महीने की आमदनी होगी।
यह बिजनेस है मछली पालन (Fish Farming) का है। सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से इस बिजनेस पर भफी काफी फोकस कर रही है, जिसमें सरकार की तरफ आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है।
मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए मछली पालन (Fish Farming) को भी शामिल कर दिया है। किसान खेती के साथ मछली पालन का काम शुरू करके अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। मछली पालन का काम अपने खुद के तालाब (Fish Pond) या किराए पर तालाब लेकर किया जा सकता है। सरकार दोनों ही योजना में किसानों को लोन मुहैया कराती है।
जानिए कैसे करें बेहतर कमाई
अगर आप भी मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बायोफ्लॉक तकनीक(Fish Farming Business by Biofloc Technique) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तकनीक के जरिए लोग लाखों रुपये के हर महीने कमाई कर रहे हैं।
केंद्र सरकार से 75 फीसदी मिलता है लोन
केंद्र सरकार मछली पालने के लिए कुल लागत का 75 फीसदी तक लोन मुहैया कराती है। मछली पालन का काम ठहरे हुए पानी और बहते हुए पानी, दोनों तरह से किया जा सकता है। इस तरह का पहाड़ों पर किसी झरने के किनारे किया जाता है। ठहरे हुए पानी में मछली पालन का काम मैदानी इलाकों में किया जाता है।
हर जिले में मछली पालन विभाग होता है, जो मछली पालकों को हर तरह की मदद मुहैया करता है। नया काम शुरू करने वालों को मछली पालन की ट्रेनिंग भी दी जाती है। यहां से आप ट्रेनिंग लेकर मछली पालन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।