Get App

Business Idea: कम लागत में बिना लाइसेंस या सार्टिफिकेट के शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: इस बिजनेस को घर बैठे महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं। शुरुआत में 8-10 हजार रुपये लगाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 11:23 AM
Business Idea: कम लागत में बिना लाइसेंस या सार्टिफिकेट के शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: अगर आप नौकरी से तंग आ गए हैं और बड़े या छोटे शहरों में किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक खास आइडिया लेकर आए हैं। इसकी खासियत यह है कि शुरुआती दौर में आपको किसी भी तरह के लाइसेंस सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और आपको भारी भरकम पैसे भी लगाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 8000-10,000 रुपये में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और हर महीने लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं।  

जी हां, हम बात कर रहे हैं- टिफिन सर्विस बिजनेस (Tiffin Service business) के बारे में। इस बिजनेस की घर की महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं। इसे आप अपने घर से ही स्टार्ट कर सकते हैं। तो आइए आपको इस बिजनेस के बारे में सबकुछ बताते हैं।

टिफिन सर्विस बिजनेस की है अच्छी डिमांड

आज कल हर शहर में तमाम छात्र और नौकरी पेशा वाले लोग रहते हैं, जो खुद से खाना नहीं बना पाते हैं, इसलिए उन्हें टिफिन सर्विस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप उन लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए टिफिन सर्विस बिजनेस शुरू कर सकते हैं। माना जाता है कि इस बिजनेस में माउथ-पब्लिसिटी ज्यादा कामयाब होती है। आपके लिए टिफिन सर्विस बिजनेस काफी मुनाफे वाला साबित हो सकता है।

कितने रुपये में होगा शुरू

इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे अपने घर की किचन से भी स्टार्ट कर सकते हैं। शुरुआती तौर पर 8000 से 10,000 रुपये में इसे शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही इसकी लागत आपके ऊपर निर्भर करती है, आप कितने रुपये में इसे शुरू करना चाहते हैं। जैसे जैसे आपकी पब्लिसिटी बढ़ेगी, आमदनी दोगुना होने में कोई देर नहीं लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें