Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में हर इंसान बेहतर कमाई करना चाहता है। खेती के जरिए भी अब बंपर कमाई की जा सकती है। अगर आप भी अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।
Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में हर इंसान बेहतर कमाई करना चाहता है। खेती के जरिए भी अब बंपर कमाई की जा सकती है। अगर आप भी अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।
दरअसल चंदन की एक ऐसी लकड़ी है, जिसकी देश-विदेश में जबरदस्त मांग है। चंदन की खेती में जितनी आपकी लागत आएगी उससे कई गुना बेहतर कमाई हो जाएगी। आज हम आपको चंदन की खेती (sandalwood cultivation) के बारे में बता रहे हैं।
Business Idea: यह कंपनी दे रही है हर महीने लाखों रुपये कमाई करने मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा
जानिए कैसे करें चंदन की खेती
चंदन के पेड़ों को दो तरीकों से तैयार किया जा सकता है। पहला ऑर्गेनिक (organic farming) और दूसरा परंपरागत तरीके से तैयार किया जाता है। ऑर्गेनिक तरीके से चंदन के पेड़ तैयार करने में करीब 10 से 15 साल लगते हैं और वहीं परंपरागत तरीके से पेड़ को तैयार होने में करीब 20 से 25 साल का समय लगता है।
इसे शुरू के 8 सालों तक किसी बाहरी सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है। उसके बाद इसमें खुशबू आने लगती है। लिहाजा ऐसे में इसके चोरी-छिपे काटे जाने का डर रहता है। इसलिए आपको पेड़ को पूरी तरह तैयार होने तक उसे जानवरों और अन्य लोगों से बचाकर रखना होगा। इसके पेड़ रेतीले और बर्फीले इलाकों को छोड़कर हर जगह उगाए जा सकते हैं।
उपयोग
चंदन (Sandalwood) का इस्तेमाल तमाम चीजों में होता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग परफ्यूम बनाने में किया जाता है। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक दवा बनाने के लिए भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है।
5 लाख रुपये तक हो जाएगी कमाई
अगर आप चंदन (Sandalwood) का पौधा लगाते हैं तो किसी किसी भी अच्छी नर्सरी में यह 100 रुपये से 150 रुपये तक में मिल जाएगा। चंदन का पौधा परजीवी होता है यानी कि वह खुद जमीन में जीवित नहीं रह सकता। उसे जीवित रहने के लिए किसी के सहारा की जरूरत होती है। यानी उसके साथ एक होस्ट पौधे की जरूरत होती है।
यह होस्ट पौधा 50-60 रुपये में आ जाता है। जब पेड़ बड़ा हो जाता है तो किसान हर साल उससे 15-20 किलो लकड़ी आसानी से काट सकता है। बाजार में यह लकड़ी करीब 30 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकती है। ऐसे में एक पेड़ लगाने पर आपको हर साल करीब 5 लाख रुपये की आमदनी हो सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।