Business Idea: नौकरी के साथ करना चाहते हैं मोटी कमाई तो शुरू करें ये बिजनेस, मोदी सरकार से मिलेगा 80% लोन

Business Idea: बिजनेस शुरू करने के लिए मुद्रा स्कीम के तहत लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 16, 2021 पर 12:27 PM

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में जहां लोगों की नौकरियां छूट गई वहीं कई लोगों की कमाई में भी कटौती हुई है। अगर आप घर बैठे अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां अप अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

जी हां, हम आपको बता रहे हैं वुडन फर्नीचर के बिजनेस (Wooden Furniture Business) के बारे में। आप इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस business के लिए मोदी सरकार से लोन भी हासिल कर सकते हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपना business शुरू कर पाएंगे।

Business Idea: सिर्फ 5,000 रुपये में इस सरकारी संस्थान के साथ शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

दरअसल, मोदी सरकार अपनी मुद्रा योजना के तहत छोटे कारोबारियों को लोन मुहैया कराती है। ऐसे में 75-80 फीसदी तक बिजनेस शुरू करने के लिए लोन मिल जाता है। इस स्कीम के तहत आप भी अपना कारोबार शुरू करके कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस कोई मुश्किल नहीं है। इस बिजनेस की शुरुआत 2 लाख रुपये से कम में कर सकते हैं। 

कितना करना है निवेश

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 1.85 लाख रुपये होना चाहिए।


कितना मिलेगा लोन

मुद्रा स्‍कीम के तहत आपको बैंक से कंपोजिट लोन के तहत लगभग 7.48 लाख रुपये का लोन मिल सकता है। इसमें आप फिक्स्ड कैपिटल के तौर पर 3.65 लाख रुपये और तीन माह के वर्किंग कैपिटल के लिए 5.70 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी।

कितना मिलेगा फायदा

इस बिजनेस को शुरू करने के बाद से ही मुनाफा मिलना शुरू हो जाएगा। सारे खर्च निकालकर आपको 60,000 से 100000 रुपये आराम से फायदा होगा।

Business Idea: यह कंपनी घर बैठे दे रही लाखों रुपये कमाने का मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।