हाल के दिनों में देश में राख से बनी ईंटों (Fly ash bricks) का चलन बढ़ा है। घर से लेकर सड़क और नालियां बनाने तक में इसका उपयोग धड़ल्ले से होने लगा है। अगर आपके पास ईंट रखने की जगह हैं और कम पैसे लगाकार अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो राख से ईंट बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। राख की ईंट को लोग सीमेंट की ईंट भी कहते हैं। इस बिजनेस को 2 लाख रुपये लगाकर भी शुरू किया जा सकता है। जो लोग इस बिजनेस से जुड़े हैं, उनका कहना है कि दो लाख रुपये से यह बिजनेस शुरू करके साल में 12 से 15 लाख रुपये तक कमाया जा सकता है। हालांकि, आपको इस बिजनेस में कितना मुनाफा होगा यह ईंटों की बिक्री से तय होता है। इसलिए अगर आप भी रेग्‍युलर इनकम के लिए किसी अच्‍छे बिजनेस की तलाश में हैं तो आपके Fly ash bricks का बिजनेस अच्‍छा विकल्प हो सकता है।

क्यों हो रहा है ज्यादा इस्तेमाल

राख से बनने वाली ईंटों में 55 फीसदी फ्लाई एश, 35 फीसदी रेत और 10 फीसदी सीमेंट की जरूरत होती है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे बनाने के लिए 65% फ्लाई एश, 20% रेत, 10% चूना और 5% जिप्सम के मिक्चर से भी ईंट बना सकते हैं। दरअसल, मिट्टी से बनने वाली ईंटों के मुकाबले Fly ash से बनी ईंटें काफी किफायती होती हैं। फ्लाई एश की ईंट से मकान बनाने में सीमेंट का खर्च 20 से 30 फीसदी तक कम हो जाता है। इसके अलावा फिनिशिंग दीवार के दोनों तरफ आती है और इससे प्‍लास्‍टर में भी सीमेंट की बचत होती है। वहीं, इस ईंट में सूखी राख होने के कारण मकान में नमी भी नहीं आती है, जिससे इसकी उम्र और मजबूती बढ़ जाती है।

मशीन के इस्तेमाल से बढ़ेगी कमाई

Fly ash bricks बनाने में बिजली संयंत्रों (थर्मल पावर प्लांट) से निकलने वाली राख, सीमेंट और स्टोन डस्ट का इस्तेमाल होता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास 100 गज जमीन होनी चाहिए। इस कारोबार में ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल, कमाई के मौके को बढ़ाता है। इसके मशीन की कीमत 10 से 12 लाख रुपये होती है। मशीन से कच्चे माल के मिश्रण से लेकर ईंट बनाने तक क सभी काम किए जा सकते हैं। ऑटोमेटिक मशीन से 1 घंटे में लगभग 1 हजार ईंटें बनाई जा सकती हैं। अगर आपके पास अधिक पैसा नहीं है तो यह बिजनेस 4-5 लोगों के साथ मिलकर पार्टनरशिप में भी किया जा सकता है।

कैसे होगा ज्यादा मुनाफा

Fly ash से बनी ईंटों की कीमत भी बाजार में सामान्य ईंटों के बराबर ही है। एक ईंट की कीमत अभी लगभग 5 रुपए है। इस ईंट को पूरी तरह से सूखकर तैयार होने में 28 दिनों का समय लगता है। इसके बाद इसकी बिक्री शुरू होती है। स कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि एक महीने में अगर आप 50 हजार ईंट भी बेचते हैं तो आसानी से 1 लाख रुपए की इनकम कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कहना है कि इस समय इन ईंटों की मांग अधिक है। आसानी से एक महीने में एक से डेढ़ लाख ईंटें बिक जाती हैं। एक ईंट पर कम से कम 1 रुपये का मुनाफा होता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार लोन भी देती है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।