मोदी सरकार धनतेरस-दिवाली से पहले दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, जानें कहां से मिलेगा

मोदी सरकार सभी को दिवाली से पहले सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 7:51 PM
Story continues below Advertisement

Sovereign Gold Bonds: मोदी सरकार सभी को दिवाली से पहले सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। Sovereign Gold Bond इश्यू सोमवार 25 अक्टूबर से 5 दिन के लिए खुल रहा है। ये 29 अक्टूबर को बंद होगा। यहां आप मार्केटम से कम कीमत पर गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको 50 रुपये की और छूट मिलेगी।

कैसे खरीद सकते हैं सोना

इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे NSE, BSE से कर सकते हैं। इसके अलावा आपका अपना बैंक पब्लिक सेक्टर या प्राइवेट बैंक भी गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का विकल्प देते हैं। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) और पोस्ट ऑफिसों से भी से इसकी खरीद की जा  सकती है। ये ध्यान में रखें कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों से इसकी बिक्री नहीं होती।

इतना मिलेगा ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) की परिपक्वता अवधि 8 सालों की होगी। इसमें 5 साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर बॉन्ड से निवेश निकालने का भी विकल्प होगा। इसमें आप 1 ग्राम सोने की खरीदारी से निवेश कर सकते हैं। इस इश्यू  में  2.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज  हर 6 महीने में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

मिलती है टैक्स छूट


इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी कड़ी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे।

2015 में शुरू हुई थी योजना

सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत 2015 में की थी। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 65 टन सोना SGB के जरिए बेचा गया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (Sovereign Gold Bond) गवर्नमेंट सिक्योरिटीज हैं। ये फिजिकल गोल्ड के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।