Car Loan Interest Rate: क्या आप इस त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं? कई बैंक 8.70 प्रतिशत से भी कम दर पर कार लोन ऑफर कर रहे हैं। फ्लेक्सिबल EMI, बिना किसी गारंटर और जीरो प्रोसेसिंग फीस के आपको तुरंत कार लोन मिल जाएगा। इस दिवाली नए कार मालिकों को आकर्षित करने के लिए कई बैंक ऑफर दे रहे हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कार लोन का इंटरेस्ट रेट जान लें। साथ ही 5 लाख रुपये तक के लोन पर 5 साल के लिए कितनी EMI चुकानी होगी, उसका भी औसत बता रहे हैं।
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक एक्सप्रेस कार लोन दिवाली ऑफर
ब्याज दर 8.80 प्रतिशत सालाना की दर से शुरू हो रहा है।
कार लोन किफायती EMI और फ्लेक्सीबल पीरियड के लिए मलि रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक: SBI फेस्टिव धमाका कार लोन ऑफर
31 जनवरी 2024 तक जीरो प्रोसेसिंग चार्ज।
सबसे कम ब्याज दरें और EMI।
7 साल तक लोन पेमेंट टाइम।
ऑन रोड प्राइस पर फाइनेंस जिसमें रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस शामिल होगा। 'ऑन-रोड कीमत' का 90 प्रतिशत तक फाइनेंस किया जाएगा।
एक साल के बाद प्रीपेमेंट करने पर चार्ज नहीं देना होगा।
ब्याज का कैलकुलेशन रोजाना के घटते बैलेंस पर किया जाएगा।
कोई एडवांस में EMI नहीं ली जाएगी। ऑप्शनल एसबीआई जीवन बीमा कवर मिलेगा।
ICICI Bank Car Loan Offer : कार लोन पर आईसीआईसीआई बैंक का ऑफर
ऑन-रोड कीमत का 100 प्रतिशत तक फंडिंग।
कुछ चुने हुए कार मॉडल पर 8 साल तक लोन चुकाने का मिलेगा ऑप्शन।
एक साल के बाद लोन की प्रीपेमेंट करने पर नहीं लगेगा चार्ज।
(नोट: ये सभी डेटा पैसा बाजार डॉट कॉम से लिया गया है।)