Car Loan Interest Rate: क्या आप इस त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं? कई बैंक 8.70 प्रतिशत से भी कम दर पर कार लोन ऑफर कर रहे हैं। फ्लेक्सिबल EMI, बिना किसी गारंटर और जीरो प्रोसेसिंग फीस के आपको तुरंत कार लोन मिल जाएगा। इस दिवाली नए कार मालिकों को आकर्षित करने के लिए कई बैंक ऑफर दे रहे हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कार लोन का इंटरेस्ट रेट जान लें। साथ ही 5 लाख रुपये तक के लोन पर 5 साल के लिए कितनी EMI चुकानी होगी, उसका भी औसत बता रहे हैं।
