Car Loan Interest Rate: अगर आप भी फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कार लोन का इंटरेस्ट रेट जान लें। हाल-फिलहाल में कई बैकों ने कार लोन पर इंटरेस्ट बढ़ाया है। हालांकि, फेस्टिवल के कारण कई बैंक प्रोसेसिंग फीस पर छूट दे रहे हैं। कई बैकं ने प्रोसेसिंग फीस भी फेस्टिव सीजन के कारण जीरो कर दी है। यहां आपको 18 बैंकों के कार लोन इंटरेस्ट रेट के बारे में बता रहे हैं। साथ ही 5 लाख रुपये तक के लोन पर 5 साल के लिए कितनी EMI चुकानी होगी, उसका भी औसत बता रहे हैं।
