ऑटो इंडस्ट्री की मंदी के लिए फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण मिलेनियल्स को वजह मानती है। फाइनेंस मिनिस्टर के उस बयान ने सबको चौंका दिया था कि मिलेनियल्स ओला-उबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और कार नहीं खरीद रहे हैं। जिन लोगों का जन्म 1981-96 के बीच में हुआ है, उन्हें मिलेनियल्स कहते हैं।

निर्मला सीतारमण की इस बात से मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव भी इत्तेफाक रखते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या कार खरीदना बेहतर है या ओला-उबर का इस्तेमाल?

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, इस कैलकुलेशन को समझने के लिए हम Maruti Suzuki Dzire और Uber कैब की कॉस्ट को कैलकुलेट करेंगे। इस तुलना में सिर्फ ऑफिस आने-जाने को ही आधार माना गया है। छुट्टियों में घूमना और पर्सनल काम के लिए गाड़ी के इस्तेमाल को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

कार खरीदने की लागत?

Maruti Suzuki Dzire की कीमत 5.82 लाख रुपये है।

लोन की लागत

ब्याज दर – 9.5 फीसदी

लोन का टाइम – 3 साल

डाउन पेमेंट 58,200 रुपये और लोन का ब्याज 75,495 रुपये

कुल बीमा का खर्च (3 साल के लिए) 60,000 रुपये

रजिस्ट्रेशन/ टैक्स (3 साल के लिए) – 72,000 रुपये

कुल सर्विसिंग और मेन्टेनेन्स लागत ( 3 साल के लिए) – 30,000 रुपये

पार्किंग कीमत और अन्य खर्च (3 साल के लिए) 50,000 रुपये

Total running cost (3 years)

एक महीने में चली गई दूरी – 1,000 किमी

पेट्रोल की कीमत – 72.7 रुपये प्रति लीटर

माइलेज – 22 किमी/ लीटर

महीने भर की चलने की लागत – 3,304 रुपये

Total running cost – 1.18 लाख रुपये

Cost of ownership 3 साल के लिए- 9.8 लाख रुपये

ड्राइवर सहित 3 साल कार रखऩे का खर्च - 15.2 लाख रुपये (15,000 रुपये महीना)

3 साल के बाद रिसेल वैल्यू – 3.7 लाख रुपये

नेट कीमत – 6.1 लाख रुपये

11.5 लाख ड्राइवर सहित

किराए पर कार लेने की लागत

मान लीजिए प्रति दिन की कुल दूरी – 40 किमी

डेली ट्रिप्स – 2

हर ट्रिप में लगने वाला समय – 50 मिनट

टोल टैक्स, और सर्ज प्राइसिंग शामिल है।

सर्ज प्राइसिंग का मतलब है पीक आवर यानी जब सबसे ज्यादा मांग हो, उस दौरान ज्यादा किराया वसूलना।

एक महीने में कार कितने दिन उपयोग हुई – 25 दिन

पेट्रोल की कीमत – 72.7 रुपये प्रति लीटर

Uber Go का किराया

बेस फेयर – 52.5 रुपये

प्रति मिनट – 1.05 रुपये

प्रति किमी – 7.8 रुपये

बिना सर्ज प्राइस के (टोल के साथ)

बेस फेयर ( दो ट्रिप) + टाइम (50 मिनट दो ट्रिप के लिए) + दूरी (एक साइड की 20 किमी
या दिन भर का 40 किमी) + टोल

105+105+315+50+50 = 575 रुपये (एक दिन की कीमत)

सर्ज प्राइस के साथ एक दिन क खर्च – 575X1.5 = 862 रुपये ( एक दिन का खर्च) 

कुल 3 साल का खर्च – 7.7 लाख रुपये  

सर्ज प्राइस के बिना किराए पर कार लेना बेहतर है।

बिना सर्ज और बिना ड्राइवर के आप 3 साल में एक लाख रुपये बचाते हैं। अगर आपने कार किराए पर ली है तब।

बिना सर्ज और ड्राइवर के साथ आपको 3 साल में 6.3 लाख रुपये की बचत होगी। अगर आपने कार किराए पर कार ली है तब।

सर्ज के साथ और बिना ड्राइवर के आपको 3 साल में 1.5 लाख रुपये की बचत होगी। अगर आप कार के मालिक हैं तब ।

सर्ज और ड्राइवर के साथ 3 साल में आपको 3.7 लाख रुपये की बचत होगी। अगर आपने कार किराए पर ली है तब। 

कुल मिलाकर सेल्फ ड्राइव कार लेना या उबर कैब करना सही फैसला है। हालांकि अगर आपके ऑफिस आने-जाने पर सरचार्ज ज्यादा है तो कार खरीदना ही सही फैसला है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।