Get App

Canara Bank, Syndicate Bank Alert : इस बैंक के IFSC कोड आज से बदल गए, जानिए पूरी डिटेल

बैंकों ने मौजूदा स्विफ्ट कोड को बंद करने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2021 पर 3:27 PM
Canara Bank, Syndicate Bank Alert : इस बैंक के IFSC कोड आज से बदल गए, जानिए पूरी डिटेल

Canara Bank, Syndicate Bank Alert : अगर आपका सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) और केनरा बैंक (Canara Bank) में आपका अकाउंट है तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है।

सिंडिकेट बैंक की चेकबुक अगर आपके पास हो तो अब किसी काम की नहीं रह गई है। बैंक के IFSC कोड में आज से बदलाव हो गया है। सिंडिकेट बैंक का विलय कैनरा बैंक (Canara Bank) में हो गया है।

ऐसे में अगर आपके पास सिंडिकेट बैंक का चेक बुक, पास बुक है तो आपको केनरा बैंक का IFSC कोड इस्तेमाल करना होगा। दरअसल केनरा बैंक 1 जुलाई से सिंडिकेट बैंक की ब्रांच का IFSC बदल दिया है। बैंक ने इसके बदलाव में पहले से ही ऐलान कर दिया था।

पुराने कोड 30 जून 2021 तक काम कर रहे थे। अब वो काम करना बंद हो गए हैं। केनरा बैंक ने कहा था कि SYNB से स्टार्ट होने वाले सभी IFSC कोड एक जुलाई से काम नहीं करेंगे। ग्राहकों को IFSC कोड की जरूरत NEFT, IMPS, RTGS के तहत लेनदेन के लिए पड़ती है।

कैसे मिलेगा नया IFSC कोड

अगर आपका सिंडिकेट बैंक में है तो आपको अपनी ब्रांच से नया IFSC कोड हासिल करना होगा। नया IFSC कोड अब SYNB की जगह CNRB से शुरू होंगे और 10000 मौजूदा कोड में जोड़ना होगा। आप अपने बैंक के ब्रांच में जाकर भी नया कोड हासिल कर सकते हैं।

क्यों बदल रहा है कोड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में 10 सरकारी बैंकों को चार बड़े बैंकों में विलय करने की घोषणा की थी। विलय अप्रैल 2020 में लागू हुआ था। विलय होने के बाद अकाउंट होल्डर्स के IFSC कोड में बदलाव होने की वजह से यह अमान्य हो जाएगा। 

क्या है IFSC कोड

भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड (IFSC) एक यूनिक 11-डिजीट अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसका उपयोग NEFT, RTGS और IMPS के माध्यम से किए गए डिजिटल लेनदेन के लिए किया जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें