Get App

IRCTC iPay से ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर तुरंत मिलेगा रिफंड, जानिए सबकुछ

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रिओं के लिए खुशखबरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2021 पर 10:35 AM
IRCTC iPay से ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर तुरंत मिलेगा रिफंड, जानिए सबकुछ

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रिओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल अभी तक ट्रेन का ऑनलाइन टिकट करने के बाद अगर टिकट कैंसिल करना पड़े तो रिफंड के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने खुद का पेमेंट गेटवे IRCTC-iPay बीते दिनों लॉन्च किया, जिसके जरिए टिकट तो जल्दी बुक होगा साथ ही ट्रेन का टिकट कैंसिल करने पर रिफंड भी तुरंत मिल जाएगा।आइए जानते है IRCTC-iPay के जरिए आप किस तरह से ट्रेन का टिकट बुक कर और कैंसिल कर सकते हैं।

IRCTC-iPay से ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट

iPay से बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको www.irctc.co.in पर लॉगिन करना होगा

आपको अपनी ट्रैवल से जुड़ी जानकारी जैसे डेट, यात्रा का स्थान भरना होगा

अपने रूट के हिसाब से ट्रेन सेलेक्ट करें

टिकट बुक करते समय पेमेंट में पहला ऑप्शन 'IRCTC iPay' का मिलेगा
इस ऑप्शन को सेलेक्ट करके पे ऐंड बुक पर क्लिक करना होगा

अब पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई आ ऑप्शन चुनना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें