ये सरकारी बैंक FD पर दे रहा है 8% का ब्याज, सिर्फ ये ग्राहक उठा सकते हैं फायदा

FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक अपने ग्राहकों को खास FD ऑफर कर रहा है, जिसमें अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। केनरा बैंक ने हाल में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी लेकिन वह सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को खास ध्यान रख रहा है

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 5:19 PM
FD Rates: पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक अपने ग्राहकों को खास FD ऑफर कर रहा है।

FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक अपने ग्राहकों को खास FD ऑफर कर रहा है, जिसमें अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। केनरा बैंक ने हाल में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी लेकिन वह सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को खास ध्यान रख रहा है। केनरा बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर आम नागरिक को 3.25 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, केनरा बैंक सीनियर सिटीजन्स को 3.25 फीसदी से 7.65 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्सट्रा ब्याज देता है। ऐसे में ग्राहकों के पास FD के ब्याज के जरिये पैसा कमाने का अच्छा मौका है।

केनरा बैंक की स्पेशल FD

केनरा बैंक ग्राहकों को स्पेशल बैंक एफडी दे रहा है। इसमें ग्राहकों को 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज 444 दिनों की एफडी पर मिल रहा है। बैंक सुपर सीनियर सिटजन को 444 दिनों की एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन 80 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन होते हैं जिन्हे सुपर सीनियर सिटीजन कहा जाता है।


 

केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ब्याज 400 दिनों और 444 दिनों की FD पर दे रहा है। केनरा बैंक 400 दिनों की एफडी पर 7.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को इसी 400 दिनों की एफडी पर 7.65 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक नॉन कॉलेबल 15 लाख रुपये से ज्यादा की 400 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.45 फीसदी ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

ये है अन्य एफडी

बैंक 666 दिनों की एफडी पर आप लोगों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 2 साल से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम वाली एफडी पर बैंक 7.3 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की एफडी पर 6.5 फीसदी आम लोगों को ब्याज मिल रहा है। वहीं, इस पर सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज मिल रह है। 5 साल से 10 साल की एफडी पर आम लोगों को 6.5 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Share Market: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लुढ़का, लेकिन निवेशकों को ₹30,000 करोड़ का हुआ फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।