Get App

ATM से बगैर डेबिट कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं? जानिए क्या है प्रोसेस

कार्डलेस विड्रॉल का एक बड़ा फायदा तो यह है कि आपको पैसे निकालने के लिए अपने वॉलेट में एटीएम कार्ड नहीं रखना होगा। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि इससे फ्रॉड में कमी आएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 5:08 PM
ATM से बगैर डेबिट कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं? जानिए क्या है प्रोसेस
अभी सभी बैंक UPI-Linked कैश विड्रॉल फैसिलिटी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। लेकिन, जल्द ज्यादातर बैंकों के इस फैसिलिटी के शुरू कर देने की उम्मीद है।

अब बैंक अपने एटीएम में कार्ड-लेस विड्रॉल की सुविधा शुरू कर सकते हैं। RBI ने 8 अप्रैल को बगैर कार्ड पैसे निकालने की सुविधा का ऐलान किया था। यह ट्रांजेक्शन UPI के जरिए होगा। अभी कुछ बैंक यह सुविधा दे रहे हैं। यह सिस्टम कैसे काम करता है, इससे कस्टमर्स को क्या फायदा होगा, आरबीआई क्यों यूपीआई के जरिए यह फैसिलिटी शुरू करने को कहा है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

अब तक सिर्फ कुछ बैंकों के कस्टमर्स अपने बैंक के एटीएम नेटवर्क से बगैर कार्ड पैसे निकाल रहे थे। इसका मतलब है कि अगर आप एसबीआई के कस्टमर हैं तो आप सिर्फ एसबीआई के एटीएम से बगैर कार्ड पैसे निकाल सकते थे। कई बार आसपास एसबीआई एटीएम नहीं होने पर इसके लिए दूर जाना पड़ता था। अब इंटरऑपरेबिलिटी शुरू हो जाने पर आप दूसरे बैंक के एटीएम से भी बगैर कार्ड कैश निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : RBI Dividend : सरकार को 30,307 करोड़ रुपये का डिविडेंड देगा RBI, बोर्ड ने दी मंजूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें