अब इस सरकारी बैंक ने बढ़ा दिया है FD पर ब्याज, मोटी कमाई का है मौका

FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने 2 करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई दरें 30 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 4:23 PM
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने 2 करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई दरें 30 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक ने एफडी दरों में 75 बीपीएस यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल की मैच्योरिटी वाली FD ऑफर कर रहा है। बैंक एफडी पर.00% से 6.00% के बीच की ब्याज दर दे रहा है। बैंक अब 444 दिनों के विशेष एफडी पर अधिकतम ब्याज दर दे रहा है, जिसमें सालाना 7.35% और नॉन कॉलेबल पर 7.60% की ब्याज दे रहा है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी दरें

बैंक अगले 7-4 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.00% की ब्याज दर दे रहा है।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अगले 15-45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.25% की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 46 से 59 दिनों की एफडी पर 4.25%, 60 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 75 बेसिस प्लाइंट की बढ़ोती की है। ये 3.50% से बढ़कर 4.25% हो गई है।


एफडी की दरें

91 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4.50% की दर से ब्याज दे रहा है। 180 से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफ पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्लाइंट की बढ़ोतरी की है। इस पर ब्याज 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। बैंक ने एक साल से दो साल वर्ष कम की FD पर 6.15% से 6.75% कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दो साल से कम की एफडी पर ब्याज 6.00% से 6.50% कर दिया है। 3 से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज 5.75% से बढ़कर 6.00% हो गया है।

सेंट्रल बैंक ने एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है। सेंट्रल बैंक ने एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है।

इस हफ्ते 250 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 10-41% बढ़े, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।