Get App

केरल और महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को फेस्टिवल से पहले मिलेगा तोहफा, सरकार देगी पैसा

केरल और महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए त्योहारी सौगात सरकार ने दी है। केंद्र ने ओणम और गणेश चतुर्थी त्योहारों के कारण उनके वेतन और पेंशन को एडवांस में जारी करने का फैसला किया है। 14 अगस्त 2023 को एक ऑफिस मेमोरेंडम में वित्त मंत्रालय ने कहा कि ओणम और गणपति उत्सव के कारण केंद्र सरकार ने फैसला लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 6:51 PM
केरल और महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को फेस्टिवल से पहले मिलेगा तोहफा, सरकार देगी पैसा
केरल और महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए त्योहारी सौगात सरकार ने दी है।

केरल और महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए त्योहारी सौगात सरकार ने दी है। केंद्र ने ओणम और गणेश चतुर्थी त्योहारों के कारण उनके वेतन और पेंशन को एडवांस में जारी करने का फैसला किया है। 14 अगस्त 2023 को एक ऑफिस मेमोरेंडम में वित्त मंत्रालय ने कहा कि ओणम और गणपति उत्सव के कारण केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन या मजदूरी या पेंशन अगस्त 2023 महीने के लिए केरल और सितंबर 2023 महीने के लिए महाराष्ट्र राज्य में दी जाए।

केरल और महाराष्ट्र में कर्मचारियों को मिलेगा पैसा

ओणम को देखते हुए केरल में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अगस्त का वेतन 25 अगस्त 2023 को दे सकती है। केरल में सभी केंद्र सरकार के पेंशनर्स की पेंशन भी इस तिथि पर बैंकों या पीएओ के जरिये दे दी जाएगी। महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का सितंबर का वेतन 27 सितंबर 2023 को निकाला जा सकता है। महाराष्ट्र में सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की पेंशन भी इस तिथि पर बैंकों या पीएओ के जरिये दी जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र राज्यों में केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों का वेतन भी ऊपर दी गई तारीखों के अनुसार एडवांस दिया जा सकता है।

केरल सरकार के कर्मचारियों को ओणम के लिए बोनस के रूप में मिलेंगे 4,000 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें