CGHS: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) पैकेज की नई दरें लागू हो गई हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कंसल्टेशन फीस 350 रुपये तय की गई है। साथ ही ICU के लिए एक दिन का खर्च 5,400 रुपये रखा गया है। सरकार ने नई सीजीएचएस दरें और पैकेज जारी कर दिये हैं। सरकार ने रेफरल के नियम भी पहले से आसान कर दिये हें।
