अगर आप वीकेंड पर या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में घूम सकते हैं। गर्मी की छुट्टी में ज्यादातर लोग ऋषिकेश और हरिद्वार घूमने जाते हैं और यहां पीक सीजन में होटल के कमरे काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन ऋषिकेश में कई आश्रम हैं जहां आप कम बजट में भी ठहर सकते हैं। इन आश्रम के कमरे काफी बड़े होते हैं। एसी कमरे में डबल बेड, टीवी, टेबल, कुर्सी जैसी सभी बेसिक सुविधाएं मिलती है। इन आश्रम में कमरे आप 350 रुपए में बुक कर सकते हैं। ऋषिकेश में ठहरने के लिए कई ऑप्शन हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कम बजट में आप ऋषिकेश में कैसे और कहां कमरे बुक कर सकते हैं।
यहां बुक कर सकते हैं रूम्स
आश्रम में बुकिंग कराने के लिए बेहतर होगा कि अपने घूमने की तारीख से 10 से 15 दिन पहले ई-मेल और फोन पर कमरे बुक कर लें। कंफर्मेशन कॉल आने के बाद आश्रम में फोन करके बुकिंग के बारे में कंफर्म जरूर कर लें। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं जहां आप आराम से ठहर सकते हैं। इनमें से एक है परमार्थ निकेतन आश्रम जो राम झूले के पास है। परमार्थ निकेतन आश्रम गंगा किनारे ही है और इसका अपना घाट है जहां पर आप गंगा स्नान कर सकते हैं। यहां योगा भी कराया जाता है। परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरने के लिए ऑनलाइन कमरे बुक कर सकते हैं। आश्रम वेबसाइट पर इनका ई-मेल आईडी है। ई-मेल आईडी पर आप जिस डेट के कमरे बुक करना चाहते हैं। गेस्ट और कमरों की संख्या की डिटेल उनके ई-मेल पर ठहरने की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले भेजनी होती है। परमार्थ निकेतन आश्रम कमरों की बुकिंग का कंफर्मेशन मेल भेजता है जिसके बाद कमरे बुक हो जाते हैं। इन कमरों के लिए आपको एक दिन के लिए न्यूनतम 350 रुपए एक रात के देने होंगे।
यहां भी बुक कर सकते हैं कमरे
ओम्कारनंद आश्रम भी रामझूले के पास है। यहां कमरों की बुकिंग ई-मेल और फोन पर की जा सकती है। ओम्कारनंद आश्रम की बेबसाइट पर कमरे बुक करने की सभी डिटेल लिखी हैं। यहां कमरे ई-मेल और फोन के जरिए बुक कर सकते हैं। यहां बुकिंग 10 से 15 दिन पहले करा लें ताकि कमरे आसानी से मिल जाएं। ये कमरे आपको 350 से 500 रुपए में मिल जाएंगे।
ऋषिकेश में बजट लॉज भी 500 से 1,000 रुपए में आसाना से मिल जाएंगी। ऑनलाइन बुकिंग ऐप ऋषिकेश के लिए बुकिंग कराएं और अपना बजट 1,000 रुपए पर फिक्स कर दें, तो इस बजट में लॉज और सस्ते बजट होटल की जानकारी आ जाएगी। यहां आप अपने बजट के अनुसार कमरे बुक कर सकते हैं।