चीन ने नई एंटीट्रस्ट जांच में Alibaba, Tencent पर लगाया लाखों डॉलर का जुर्माना

इस साल की शुरुआत में अलीबाबा पर 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था

अपडेटेड Nov 20, 2021 पर 4:12 PM

चीन में कॉम्पटीशन वॉचडॉग ने अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड (Alibaba Group Holding Ltd), टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड (Tencent Holdings Ltd) और बायडू इंक (Baidu Inc.) को कुल 21.5 मिलियन युआन (3.4 मिलियन डॉलर) का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। चीन द्वारा उसके देश में मोनोपॉलिज पर जारी क्रैकडाउन यानी कि एकाधिकार को तोड़ने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत लगाया गया ये नवीनतम जुर्माना लगाया गया है है।

स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन (State Administration for Market Regulation) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनियों को 43 एंटीट्रस्ट उल्लंघनों में से प्रत्येक के लिए 500,000 युआन ( 78,000 डॉलर) का भुगतान करना होगा।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) ने मार्च में ऐसी "प्लेटफ़ॉर्म" कंपनियों पर शिकंजा कसने के अपने इरादे की घोषणा की थी जो मोनोपोली यानी एकाधिकार बनाने के लिए डेटा एकत्र करते हैं और बीजिंग चीन के विशाल निजी क्षेत्र के साथ ही विशेष रूप से डिजिटल सेक्टर में बढ़ते एंटीट्रस्ट पर निगरानी बढ़ा रहा है।


मिंट ने ब्लूमबर्ग के हवाले से खबर छापी है कि Alibaba पर इस साल की शुरुआत में बाजार पर उसके प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के लिए 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था जबकि खाद्य-वितरण में अगुवा कंपनी Meituan पर पिछले महीने एंटीमोनोपोली रेगुलेशन का उल्लंघन करने की वजह से 53.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।