IRCTC Goa Tour Package: क्रिसमस और नया साल आने में 4 हफ्ते से भी कम समय बचा है। क्या आपने नए साल या क्रिसमस पर घूमने जाने की प्लानिंग की है। अगर नहीं तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी आसान कर सकते हैं। आप साल 2023 का आखिरी दिन गोवा के समुद्र किनारे पार्टी करते हुए बिता सकते हैं। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) गोवा का टूर पैकेज दे रही है। IRCTC गोवा घूमने के लिए कई तरह के टूर पैकेज ऑफर कर रही है, जिन्हें आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
IRCTC गोवा टूर पैकेज डिटेल्स
IRCTC का गोवा पैकेज 5 दिन और 4 रातों का है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको लखनऊ से गोवा की फ्लाइट मिलेगी। आप जिस राज्य में है, उसका भी टूर पैकेज आईआरसीटीसी ऑफर करती है। यहां आपको लखनऊ से मिलने वाले टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं। इस टूर पैकेज के तहत फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 51,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे हैं तो 40,500 रुपये देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 38,150 रुपये देने होंगे। बच्चों के साथ सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी।
गोवा में घुमाई जाएंगी ये जगह
गोवा टूर के दौरान साउथ गोवा में मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कण्डोलिम बीच, सिन्कवेर बीच, स्नो पार्क, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च आदि घुमाए जाएंगे।
डेस्टिनेशन - नार्थ और साउथ गोवा
मिलेगी ये सर्विस – फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और फूड