Citibank की कई सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, RTGS ट्रांजेक्शन, वॉलेट फंक्शन आदि शनिवार और रविवार की रात काम नहीं करेंगे। इंटरनेट बैंकिंग सर्विस 9 घंटे के लिए बंद रहेगी। न्यूयॉर्क स्थित बैंक ने कहा कि उसकी सेवाएं रात 9:30 बजे (16 अक्टूबर) से सुबह 6:30 बजे (17 अक्टूबर) तक प्रभावित रहेंगी।
बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित करते हुए कहा है कि आपके सिस्टम को बेहतर सेवा देने में मदद करने के लिए 16 अक्टूबर, 2021 को 09:30 PM IST से 17 अक्टूबर, 2021 को सुबह 6:30 बजे तक शेड्यूल्ड मेंटेनेंस चल रहा है।
इस समय नहीं मिलेगी सर्विस
Citibank की ऑनलाइन और मोबाइल सेवाएं 17 अक्टूबर को सुबह 1 बजे से 2 बजे के बीच चालू नहीं होंगी।
बैंक की आरटीजीएस लेनदेन सुविधा 17 अक्टूबर को सुबह 2:30 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच गैर-कार्यात्मक रहेगी। आईवीआर सेल्फ सर्विस 16 अक्टूबर को रात 9:30 बजे से 17 अक्टूबर को सुबह 12:30 बजे तक बंद रहेगी। क्रेडिट कार्ड और सैमसंग पे वॉलेट 16 अक्टूबर को रात 9:30 बजे से 17 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेंगे।
Citibank ने कहा कि किसी भी सिटी क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर विवाद से जुड़े सिस्टम-जनरेटेड ट्रांजेक्शन SMS में लिंक भेजा सकता है।
सिटी ने भारत में एक दशक पहले 1902 में कोलकाता में परिचालन शुरू किया था और बैंक ने दावा किया है कि यह भारतीय वित्तीय बाजार में एक महत्वपूर्ण विदेशी निवेशक है। 31 मार्च, 2020 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए सिटीबैंक इंडिया ने 4,918 रुपये करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया है।