CNG Price Hike: अब इस शहर में सीएनजी के रेट बढ़े, दाम 77 रुपये के पार

CNG Price Hike: पुणे में इस महीने चौथी बार शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 10:09 AM
पुणे शहर में CNG के दाम बढ़कर 77.20 रुपये हो गए हैं।

CNG Price Hike:  पुणे शहर में सीएनजी के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। CNG की कीमत 2.20 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई है। इस नई बढ़ोतरी के साथ दाम 77.20 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। पुणे में इस महीने चौथी बार शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है।

अप्रैल महीने में अभी तक 4 बार बढ़े दाम

अप्रैल में सीएनजी की कीमतें 62.20 रुपये से बढ़कर 68 रुपये हो गई थी। इन्हे फिर बढ़ाकर 73 रुपये कर दिया गया। उसके बाद कीमत में 2 रुपये का और इजाफा किया गया और सीएनजी की कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आज शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें बढ़कर 77.20 रुपये हो गईं हैं।


डिमांड तीन गुना बढ़ी

ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला के अनुसार, सीएनजी की कीमतों में इजाफ मांग में बढ़ोतरी और गैस के प्रोडक्शन में कमी आने के कारण हुई है। बीते एक साल में CNG की डिमांड तीन गुना हो अपर्याप्त उत्पादन के कारण हुई है। पिछले एक साल में खुद भारत की मांग तीन गुना हो गई है।

भारतीय खजाने पर बढ़ा दबाव

दारूवाला ने कहा कि भारत कतर, मस्कट और अन्य अरबी देशों से पिछले कई सालों से 20 डॉलर प्रति सिलेंडर के हिसाब से गैस खरीद रहा था। हालांकि, यूरोपीय देशों ने अरब देशों से 40 डॉलर प्रति सिलेंडर पर गैस खरीदना शुरू कर दिया है जो कि कीमत से दोगुना है। उन्होंने कहा कि 40 डॉलर की डिमांज ने भारतीय खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाला है।

रूस-यूक्रेन संकट भी है कारण

इसके अलावा, समुद्री मार्ग से भारत आने वाले LNG मालवाहक जहाज भी रूस-यूक्रेन संकट के कारण बाधित हो गए हैं। दारूवाला ने कहा कि जब तक युद्ध खत्म नहीं हो जाता, हम कीमतों में कटौती से राहत की उम्मीद नहीं कर सकते।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें दिखेगा ऐक्शन और ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।