Cochin Shipyard Q2 Results: कोचिन शिपयार्ड का मुनाफा 50% फिसला, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

कोचिन शिपयार्ड का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में करीब 12 फीसदी बढ़कर 1,249 करोड़ रुपये रहा। एक साल की पहले की समान अवधि में यह 1,118.6 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA साल दर साल आधार पर 30.7 फीसदी घटकर 51 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन भी घटकर 4.1 फीसदी पर आ गया।

कोचिन शिपयार्ड ने सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान 10 नवंबर को किया। इस दौरान कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा। कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 50 फीसदी गिरकर 53.8 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 107.5 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़ा

कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में करीब 12 फीसदी बढ़कर 1,249 करोड़ रुपये रहा। एक साल की पहले की समान अवधि में यह 1,118.6 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA साल दर साल आधार पर 30.7 फीसदी घटकर 51 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 73.6 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन भी घटकर 4.1 फीसदी पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6.6 फीसदी था।


प्रति शेयर 3 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 3 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 60 फीसदी का डिविडेंड है। कंपनी ने 16 नवंबर को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि जिस इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में 16 नवबंर को कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। 9 दिसंबर को या इससे पहले शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट हो जाएगा।

यह भी पढ़े: MRF Q2 Results: महंगे कच्चे माल की मार से MRF का नेट प्रॉफिट धड़ाम! मुनाफा 26.6% लुढ़का, ₹3 डिविडेंड का ऐलान

कोचिन शिपयार्ड देश में समुद्री जहाज बनाने और रिपेयर करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी के शेयर 9 नवंबर को 4.33 फीसदी चढ़कर 1,290 रुपये पर बंद हुए थे। बीते एक साल में यह शेयर 26 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कंपनी के शेयर पर सितंबर तिमाही के नतीजों का असर 11 नवंबर को दिखेगा। 10 नवंबर को बलि-प्रतिपदा के मौके पर बीएसई और एनएसई में छुट्टी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।