PM Kisan स्कीम में अभी तक नहीं मिले 13वीं किश्त के पैसे, इन नंबरों पर करें कॉल मिलेगा तुरंत समाधान

PM Kisan Scheme: अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खातों में 13वीं किश्त के दो हजार रुपये नहीं पहुंचे हैं। अगर आप भी ऐसे किसानों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके खाते में अभी तक पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल करके सहायता भी ले सकते हैं। बता दें कि अगर किश्त जारी करने के बाद भी आपके खाते में 13वीं किस्त के दो हजार रुपये ट्रांसफर नहीं किए गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है

अपडेटेड Mar 12, 2023 पर 7:53 PM
PM Kisan स्कीम में अभी तक नहीं मिले 13वीं किस्त के पैसे, इन नंबरों पर करें कॉल मिलेगा तुरंत समाधान

PM Kisan स्कीम के तहत देश भर के करोड़ों किसानों को 13वीं किश्त के दो हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। PM Modi ने 27 फरवरी 2023 को किसान सम्मान निधि के तहत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में पीएम किसान की 13वीं किश्त को ट्रांसफर किया था। हालंकि अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खातों में 13वीं किश्त के दो हजार रुपये नहीं पहुंचे हैं। अगर आप भी ऐसे किसानों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके खाते में अभी तक पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल करके सहायता भी ले सकते हैं।

इस वजह से अटक सकते हैं पैसे

बता दें कि अगर किश्त जारी करने के बाद भी आपके खाते में 13वीं किश्त के दो हजार रुपये ट्रांसफर नहीं किए गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार योजना में जानकारियां भरते वक्त सही जानकारियां नहीं इंटर हो पाती हैं। जिस वजह से पैसे अटक जाते हैं। ऐसे में आप pmkisan.gov.in पर विजिट करके ये चेक कर सकते हैं कि आपने जो जानकारियां भरी हैं वो सही हैं या नहीं। अगर आपके द्वारा भरी गई जानकारियां गलत हैं तो आप उसे सही भी कर सकते हैं। अगर जानकारियों को सही करने के बाद भी आपके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाएं तो आप इसे लेकर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

MSSC Vs SSY: महिला सम्मान बचत पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना में कौन है आपके लिए बेहतर, जानिए किसमें कितना है फायदा


PM Kisan की हेल्पलाइन पर कर सकते हैं कॉल

PM Kisan योजना से जुड़े लाभार्थी इस योजना से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए पीएम किसान की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। 13वीं किश्त से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 फिर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना से जुड़ी ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी अपनी शिकायत को मेल कर सकते हैं।

इन बातों को ध्यान में रखना भी है बेहद जरूरी

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में अभी तक 13वीं किश्त के पैसे नहीं पहुंच पाए हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सबसे पहले तो आप ये चेक कर लें कि आपके खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। इसके लिए आपको सबसे पहले PM Kisan की ऑफीशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

- इसके बाद आपको वेबसाइट पर मौजूद फार्मर कॉर्नर के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आएगा। वहां पर आपको अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा। ऑप्शन को चुनने के बाद आपको मांगी गई सारी डिटेल्स को भरना होगा।

-डिटेल्स भरने के बाद आपके सामने गेट डाटा का एक ऑप्शन आएगा। यहां पर क्लिक करके आप यह पता कर सकते हैं कि आपको किश्त का पैसा मिलेगा या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।