2000 Note Change: सरकार ने 2,000 रुपये के नोट के बारे में एक बड़ा फैसला किया है। इसी साल सितंबर महीने के बाद ये नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। इसकी घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते शुक्रवार को ही कर दी है। आज से 2,000 रुपये के नोटों का एक्सचेंज (2000 Note Exchange) भी शुरु हो चुका है। सभी बैंकों और रिजर्व बैंक की शाखाओं में इसे बदला जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के झांसी शहर की महिलाओं ने 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए अनोखी तरकीब निकाली है। इन नोटों को जमा करने से उन्हें लंबे समय तक फायदा मिलेगा। बड़ी संख्या में महिलाएं पोस्ट ऑफिस में योजनाओं के जरिए निवेश कर रही हैं।
पोस्ट ऑफिस में महिलाओं, सीनियर सिटीजंस के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्माल सेविंग स्कीम्स है। इन स्कीम्स में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। ब्याज में अच्छी मिलती हैं। ऐसे में 2000 रुपये के नोट बंदी के बाद महिलाएं पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में जमकर निवेश कर रही हैं।
झांसी के पोस्ट ऑफिस में महिलाओं ने खुलवाए खाते
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बहुत से लोग पोस्ट ऑफिस में कई योजनाओं में निवेश कर रहे हैं। निवेश करने वालों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पिछले 3 दिनों में सेविंग के 75 अकाउंट्स, रिकरिंग डिपॉजिट के 70 अकाउंट्स, महिला इनकम स्कीम के 33 अकाउंट्स, टाइम डिपाजिट के 111 अकाउंट्स, सुकन्या समृद्धि के 24 अकाउंट्स, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के 15 अकाउंट्स, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के 15 अकाउंट्स और पब्लिक प्रोविडेंट फंड के 3 अकाउंट्स खोले गए हैं। कुल मिलाकर यहां महिलाएं नोटबंदी को एक अवसर के रूप में ले रही हैं। शायद यही वजह है कि वो नोद बदलने या जमा करने के लिए बजाय योजनाओं में निवेश कर रही हैं।
डाकघर में जमा कर सकेंगे 2000 रुपये के नोट
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 2,000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर मनी बने हुए हैं। इसलिए आप इस नोट को वहां जमा करा सकते हैं। डाकघर में स्टाम्प या कोई अन्य चीज खरीदने के लिए इसे दे सकते हैं। आप रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट करने के लिए यह नोट दे सकते हैं। इस नोट को देकर डाकघर का कोई बचत पत्र खरीद सकते हैं। आप इन नोटों को देकर मनीआर्डर भी कर सकते हैं।