2000 Rupee Note: जानिए 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए क्या हैं नियम, ये बैंक नहीं ले रहे कोई चार्ज

2000 Rupee Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी नागरिकों से 2,000 रुपये के नोट जमा करने की अपील की है। कई बैंकों ने 2000 रुपये के नोटों को जमा करने के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं। नोटों का जमा करने का काम 23 मई से शुरू हो गया है। 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट जमा कराए जा सकेंगे

अपडेटेड May 29, 2023 पर 10:23 AM
2000 Rupee Note: कुछ बैंकों ने ऐलान किया है कि 2000 रुपये के नोट जमा करने पर ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लेंगे

2000 Rupee Note: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया है। ऐसे में कई बैंकों ने 2000 रुपये के नोट बदलने को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आप किसी भी बैंक में जाकर 2000 रुपये के नोट को बदलवा सकते हैं। RBI ने कहा है कि ये नोट अभी लीगल टेंडर बने रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने इन नोटों को बैंकों में जमा करने या बदलने की अपील की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साफ तौर पर कहा है कि नोटों को बदलने या जमा करने के लिए कोई फीस या सर्विस चार्ज (2000 Notes Deposit Fees) नहीं लिया जा रहा है।

आमतौर पर ज्यादातर बैंक ग्राहक के नकद लेनदेन (जमा और निकासी) के लिए सर्विस चार्ज वसूलते हैं। बैंक इसके लिए तय राशि निर्धारित करते हैं। 2000 रुपये के नोट को जमा कराने को लेकर अभी तक ऐसा लगता है कि ये बैंकों पर निर्भर करता है कि वे इस तरह का चार्ज लेते हैं या नहीं। वहीं कुछ बैंकों ने ऐलान किया है कि 2000 रुपये के नोट जमा करने पर ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लेंगे।

ICICI Bank


ग्राहक किसी भी ICICI Bank बैंक के ब्रांच या बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों (Senior citizens) के लिए बैंक ने डोर स्टेप बैंकिंग सेवाएं (Doorstep Banking Services) मुहैया कराई हैं। बैंक में 2000 रुपये के नोट जमा करने की कोई लिमिट फिक्स नहीं है। इसके साथ ही 30 सितंबर इस प्रक्रिया पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा। बैंक ने आगे कहा कि है कि हमने अपनी शाखाओं में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए खास सुविधाएं मुहैया कराई हैं। ताकि उन्हें 2000 रुपये के नोट जमा करने में किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

आप एक बार में 2000 रुपये के सभी नोट डिपॉजिट करना चाहते हैं? जानिए कितना लगेगा चार्ज

केनरा बैंक (Canara Bank)

केनरा बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अगर आप यहां 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा कराने जाते हैं तो किसी तरह का कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा। बैंक ने 100 फीसदी तक छूट का ऐलान किया है। आप करेंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank- PNB)) में 2000 रुपये के नोट बदलने पर किसी भी तरह की आईडीप्रूफ दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ने नोट बदलने को लेकर अपने सभी ब्रांचों को आधार कार्ड, कोई आधिकारिक डॉक्यूमेंट या किसी भी तरह का फॉर्म नहीं भरवाने के निर्देश दिए हैं।

HDFC Bank

HDFC Bank ने एक मेल के जरिए ग्राहकों को सूचित किया है कि 30 सितंबर 2023 तक बैंक की किसी भी शाखा में 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं।

बैंक 2000 रुपये के नोट न ले तो क्या करें?

अगर कोई बैंक आपके 2000 रुपये के नोट लेने से मना कर देता है तो बैंक मैनेजमेंट से मौखिक और लिखित शिकायत कर सकते हैं। अगर बैंक 30 दिन में समस्या क सॉल्व नहीं करते हैं तो RBI में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए RBI के शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in पर दर्ज कराएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।