2000 Note Exchange: घर बैठे बदलें 2000 रुपये के नोट, Amazon ने शुरू की यह सुविधा

2000 Note Exchange: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए लोगों को एक बेहतर सुविधा मुहैया कराई है। अब आपको बैंक के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। घर बैठे आप अपने 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए एमेजॉन पे डोरस्टेप कैशलोड’ ऑप्शन (Amazon Pay Doorstep Cash Load Option) शुरू किया है। जानिए कैसे उठाएं इस सुविधा का फायदा

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 10:44 AM
2000 Note Exchange: एमेजॉन पे अकाउंट पर एक महीने में 2000 रुपये के कम से कम 50,000 रुपये जमा कर सकते हैं

2000 Note Exchange: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India – RBI) ने पिछले महीने 2000 रुपये के नोटों को चलन से बंद करने का ऐलान किया था। इसके लिए इन नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए 30 सिंतबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आपको 2000 रुपये के नोट जमा करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) ने इस परेशानी का हल निकाल लिया है। कंपनी ने एक खास विकल्प मुहैया कराया है। इस विकल्प के तहत के 2000 रुपये के नोटों को घर बैठे ऑनलाइन बदला जा सकेगा।

कंपनी ने एमेजॉन पे डोरस्टेप कैशलोड ऑप्शन (Amazon Pay Doorstep Cash Load Option) पेश किया है। इस विकल्प के तहत हर महीने 50,000 रुपये तक बदलवा सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स एमेजॉन पे बैलेंस में जमा कर सकते हैं। ई कॉमर्स कंपनी का कहना है कि उनके इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो नोट बदलवाने के लिए बैंक नहीं जा पा रहे हैं।

Amazon Cash Load का कैसे करें इस्तेमाल?


इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपना KYC कंप्लीट करना होगा। अगर आप पहले ही KYC करा चुके हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों का Amazon ऐप पर KYC कंप्लीट नहीं है। वो सबसे पहले इसे करा लें। इसके बाद एमेजॉन पर अपनी जरूरत के हिसाब सामान ऑर्डर करें। इसमें आपको कैश लोड का ऑप्शन नजर आएगा। सामान का ऑर्डर करते समय कैश ऑन डिलीवरी (cash on delivery -COD) ऑप्शन को सेलेक्ट करें। जब एमेजॉन की ओर से डिलीवरी एजेंट आपको सामान देने आए तो उसे बता दें कि Amazon Pay बैलेंस में पैसे डिपॉजिट करना चाहते हैं। डिलीवरी एजेंट को 2000 रुपये का नोट थमाएं। डिलीवरी एजेंट थोड़ी बहुत जरूरी जांच पड़ताल करने के बाद Amazon Pay अकाउंट में बैलेंस ट्रांसफर कर देगा। इस दौरान किसी भी तरह की बैंक डिटेल देने की जरूरत नहीं है।

2000 Rupee Note: जानिए 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए क्या हैं नियम, ये बैंक नहीं ले रहे कोई चार्ज

2000 रुपये के नोट को डिजिटल करें खर्च

कपनी की इस सुविधा से आप 2000 रुपये के नोटों डिजिटली तरीके से खर्च कर सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन का कहना है कि अगर दुकानों में पेमेंट करने में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ऑर्डर करके 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं।

19 मई को नोट बंद करने का हुआ था ऐलान

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान किया था। इन नोटो को 30 सितंबर तक बैंक खाते में जमा करना होगा या फिर उसे बैंक में जाकर दूसरे नोट से बदला भी जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।