7th Pay Commission DA Arear Big Update: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों को 2 लाख रुपये के एक साथ 1.5 साल या 18 महीने का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance DA) बकाया देने की उम्मीद है। कर्मचारी लगातार जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए डीए की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार एकमुश्त 1.50 रुपये सरकारी कर्मचारियों को देने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में एक साथ काफी पैसा आ जाएगा।
