Get App

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी आज जरूर निपटा लें अपना यह काम, सैलरी में हो जाएगा हर महीने 4500 रुपये का फायदा

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए काम की खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 8:41 AM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी आज जरूर निपटा लें अपना यह काम, सैलरी में हो जाएगा हर महीने 4500 रुपये का फायदा
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी आज जरूर निपटा लें अपना यह काम, सैलरी में हो जाएगा हर महीने 4500 रुपये का फायदा

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। कर्मचारियों को आज  31 मार्च तक अपना ये काम जरूर निपटा लें, वरना उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने 2250 रुपये का चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (Children Education Allowance - CEA) क्लेम कर सकते हैं। यह दो बच्चों के लिए अधिकतम 4500 रुपये होता है। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी जो अभी तक चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) क्लेम नहीं कर पाए वह बिना किसी आधिकारिक डॉक्यूमेंट के एजुकेशन अलाउंस पा सकते हैं। वरना ये फिर आपको नहीं मिलेगा।

मिलेगा 4500 रुपये का क्लेम

कोरोना महामारी के कारण 2020 में जो कर्मचारी चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम नहीं कर पाए थे उनके पास इस क्लेम को पाने का आखिरी मौका है। तमाम कर्मचारी 31 मार्च 2022 तक बिना किसी आधिकारिक डाक्यूमेंट्स के चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस क्लेम कर सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने दो बच्चों के लिए 4500 रुपये मिल सकता है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद होने की वजह से यह क्लेम नहीं हो सका है।

बीते साल बदले थे नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें