7th Pay Commission DA Arear Big Update: सरकारी कर्मचारी 18 महीने के डीए एरियर (Dearness Allowance - DA) का लंबे समय से इंताजर कर रहे हैं। मोदी सरकार ने हाल में ही डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 3 फीसदी के इजाफे के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। डीए बढ़ने के बाद सरकारी कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि डीए एरियर भी जल्द मिलेगा। कर्मचारी लगातार जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए डीए की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार एकमुश्त 1.50 रुपये सरकारी कर्मचारियों को देने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में एक साथ काफी पैसा आ जाएगा।
