7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) पर बड़ा अपडेट आया है। 1 अप्रैल से लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होने वाला है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब मध्यप्रदेश राज्य के कर्माचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों जीतना हो जाएगा।
