7th Pay Commission DA Hike Big Update : केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार झटका दे सकती है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) बढ़ोतरी करने की दर को रिवाइज करने से साफ मना कर दिया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि महंगाई भत्ते में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी करने की जरूरतन नहीं है। ऐसे में जो भी कर्मचारी उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें 3 फीसदी से ज्यादा की डीए में बढ़ोतरी मिल सकती है, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
