Get App

7th pay commission DA Hike: चुनावी नतीजों का तोहफा देगी मोदी सरकार? 16 मार्च को कर सकती है DA बढ़ाने का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी

7th pay commission: मोदी सरकार 16 मार्च को DA और DR बढ़ाने की घोषणा कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2022 पर 1:23 PM
7th pay commission DA Hike: चुनावी नतीजों का तोहफा देगी मोदी सरकार? 16 मार्च को कर सकती है DA बढ़ाने का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी
7th pay commission DA Hike: चुनावी नतीजों का तोहफा देगी मोदी सरकार? 16 मार्च को कर सकती है DA बढ़ाने का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी

7th pay commission: अब पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में बीजेपी ने अच्छा किया है। ऐसे में क्या मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देगी। केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी के इजाफे की उम्मीद कर रहा है। 16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसके बाद डीए बढ़ाने की घोषणा मोदी सरकार कर सकती है। ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) मिलेगा। अभी ये दर 31 फीसदी है। मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा होगा।

होली से पहले होगा ऐलान

16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाया जाने पर फैसला हो सकता है। मोदी सरकार 16 मार्च को DA और DR बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। सरकार 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक बेसिक सैलरी पर DA कैलकुलेट करती है।

अभी इतना है DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें