Get App

7th Pay Commission DA Hike: होली पर मिल सकती है ज्यादा सैलरी, जानिए कितना बढ़ सकता है DA और आपको कितना फायदा होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के अंत तक हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 11:05 AM
7th Pay Commission DA Hike: होली पर मिल सकती है ज्यादा सैलरी, जानिए कितना बढ़ सकता है DA और आपको कितना फायदा होगा
7th Pay Commission DA Hike: डीए बढ़ाने को लेकर आया बड़ा अपडेट, सैलरी में आएंगे 2 लाख रुपये से ज्यादा, हो गया कन्फर्म

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के अंत तक हो सकती है। अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 होगा तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाएगी। अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। अगर मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 73,440 रुपये से लेकर 2,32,152 20 हजार रुपये आएंगे।

सरकार बढ़ा सकती है DA

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार DA 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के DA का कैलकुलेशन बेसिक वेतन के आधार पर की जाती है। अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत है।

महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के अंत तक हो सकती है। जनवरी 2022 में डीए को 3% बढ़ा दिया गया, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाला कुल डीए 31% से 34% हो गया। AICPIके आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 तक डीए 34.04% तक पहुंच गया है। भत्ते में 3% की वृद्धि के बाद 18,000 रुपये के मूल वेतन पर डीए 73,440 रुपये प्रति वर्ष होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें