7th Pay Commission Latest News DA Hike : सरकार ने बजट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने मंहगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) में इजाफा कर दिया है। बजट पेश होने के बाद सरकार ने केंद्रीय कर्चमारियों के महंगाई भत्ते में (DA Hike) 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। आइए जानते हैं 14 फीसदी डीए हाइक का फायदा किन कर्मचारियों को मिलेगा।
