Get App

7th Pay Commission DA Hike: क्या सरकारी कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी! 2 लाख बढ़ जाएगी सैलरी- जानें पूरा कैलकुलेशन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर जल्द मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 6:48 PM
7th Pay Commission DA Hike: क्या सरकारी कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी! 2 लाख बढ़ जाएगी सैलरी- जानें पूरा कैलकुलेशन
7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की लगने वाली है लॉटरी, सीधे 2 लाख रुपये बढ़ेगा वेतन

7th Pay Commission DA Hike:: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के अंत तक हो सकती है अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 होगा तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। अगर मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है।

 

सरकार बढ़ा सकती है DA

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार DA 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के DA का कैलकुलेशन बेसिक वेतन के आधार पर की जाती है। अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें