Get App

Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'छोटी सी लड़की' रेखा के साथ डांस क्लास को किया याद, बोली- 'उसे पकड़ना मुश्किल था, शरारती थी'

Hema Malini: हेमा मालिनी ने बताया कि रेखा के साथ उनका रिश्ता फिल्मों में साथ काम करने से कई साल पहले ही शुरू हो गया था। ड्रीम गर्ल ने पुराने दिनों को याद किया और मजेदार बातें शेयर कीं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 18, 2026 पर 10:37 AM
Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'छोटी सी लड़की' रेखा के साथ डांस क्लास को किया याद, बोली- 'उसे पकड़ना मुश्किल था, शरारती थी'
हेमा मालिनी और रेखा ने सालों से कई फिल्मों में साथ काम किया है। वे 1972 में 'गोरा और काला' में एक साथ दिखाई दी थीं।

Hema Malini: बॉलीवुड सुपरस्टार हेमा मालिनी ने अपनी साथी और बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा के साथ अपने खूबसूरत और लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को याद किया। म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का आने वाला एपिसोड दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराएगा, क्योंकि इसमें हेमा मालिनी रेखा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में विस्तार से बात करती नजर आएंगी और बताएंगी कि उनके बीच यह रिश्ता साथ में स्क्रीन शेयर करने से कई साल पहले ही शुरू हो गया था।

बातचीत के दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण ने कहा, "जहां तक ​​मुझे पता है, रेखा जी और आप अपने लग्भाग आठ फिल्मों में साथ हैं। मैं जाना चाहूंगा कि रेखा जी के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?" हेमा मालिनी ने याद करते हुए कहा, "मैंने रेखा को तब देखा था जब वह बहुत छोटी थी। मैं भरतनाट्यम सीख रही थी चेन्नई में, लेकिन उस वक्त मैंने कुचिपुड़ी भी सीखना शुरू किया था। मैं गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम जी के पास ट्रेनिंग के लिए जाती थी। तब मेरी फिल्म 'सपनों का सौदागर' रिलीज हो चुकी थी, लेकिन फिल्मों के साथ-साथ मुख्य मंच पर प्रस्तुति भी करती थी। डांस हमेशा मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है और आज भी है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं डांस क्लास में जाती थी, रेखा भी वहां आती थी। वो तब बहुत छोटी सी थी। गुरु जी हमेशा कहते थे कि ये डांस रिहर्सल से भाग जाती है, इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है। वो बहुत हाय शरारती थी।" रेखा के शुरुआती स्टेज प्रदर्शनों में से एक को याद करते हुए, हेमा मालिनी ने साझा किया, "हमने गुरु जी का एक डांस बैले किया था, जो कृष्ण, रुक्मिणी और सत्यभामा की कहानी पर आधारित था।

उसमें नारद मुनि का किरदार रेखा ने कुचिपुड़ी स्टाइल में निभाया था। नारद मुनि के कॉस्ट्यूम में वो बहुत ही प्यारी लग रही थी और उनका कमाल की परफॉर्मेंस दी थी। मुझे उसका वक्त बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि कुछ सालों बाद वो बॉम्बे आएंगी और हिंदी फिल्मों की इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें