7th pay commission DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को यूनियन बजट 2022 (Union Budget 2022) से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी खुल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई दर (AICPI) के आंकड़े आ गये हैं। यानी अब सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होना तय हो गया है। यानी, कर्मचारियों को अगले महीने 34 फीसदी DA मिलेगा।
