Get App

MP की शिवराज सरकार ने किया DA Hike, अब केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर मिल रहा महंगाई भत्ता

7th pay commission DA Hike: एमपी सरकार ने चार फीसदी के हिसाब से DA Hike करने का फैसला किया है। फिलहाल कर्मचारियों को 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। ताजा इजाफे के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़तक 38 फीसदी का हो जाएगा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 10:16 PM
MP की शिवराज सरकार ने किया DA Hike, अब केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर मिल रहा महंगाई भत्ता
7th pay commission DA Hike: एमपी सरकार ने चार फीसदी के हिसाब से DA Hike करने का फैसला किया है

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। मध्य प्रदेश की सरकार (MP Government) ने अपने अंदर काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा (DA Hike) करने का आदेश जारी किया है। हालांकि केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी साल 2023 में महंगाई भत्ते में इजाफा किए जाने की आस लगाए बैठे हैं। अब ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार आने वाले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों का DA Hike कर सकती है। कर्मचारी 4 फीसदी DA hike की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

फरवरी से मिलेगा MP के कर्मचारियों को DA hike

बता दें कि एमपी सरकार के कर्मचारियों को फरवरी के महीने से ही बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान शुरू हो जाएगा। एमपी सरकार ने चार फीसदी के हिसाब से DA Hike करने का फैसला किया है। फिलहाल कर्मचारियों को 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। ताजा इजाफे के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी का हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के सात लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर होने वाले खर्च में चालू वित्त वर्ष के लिए संबंधित विभाग के लिए मंजूर बजट के प्रावधान से ज्यादा नहीं होना चाहिए। एमपी के सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DR) में भी इजाफा किया जाएगा।

7th Pay Commission की जगह लेगा 8वां वेतन आयोग, बजट में वित्त मंत्री करेंगी ऐलान

केंद्रीय कर्मचारी भी कर रहे हैं DA hike का इंतजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें