7th Pay Commission: आज 1 जुलाई को मोदी सरकार कर्मचारियों को अच्छी खबर दे सकती है। सरकारी कर्मचारियों का DA एक बार फिर बढ़ सकता है। दरअसल, अप्रैल महीने में AICPI Index 127 अंक से ऊपर पहुंच गया है। महंगाई दर भी 6 फीसदी से अधिक बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowance - DA) पांच फीसदी तक बढ़ सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।
