7th Pay Commission DA Hike latest news: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई महीने में अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AICPI Index में दो महीने लगातार कमी आने के बाद मार्च 2022 में 1 प्वाइंट का उछाल आया है। यही कारण है कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ने की उम्मीद जाग गई है। एक बार फिर महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ सकता है।
मार्च में AICPI नंबर्स में आया उछाल
7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने हाल में 3 फीसदी डीए बढ़ाया था। अगर महंगाई भत्ता जुलाई में रिवाइज होता है, तो इसमें फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस बीच All India Consumer Price Index में महंगाई बढ़ी नजर आती है, तो सरकार जुलाई में डीए बढ़ा सकती है। जनवरी, फरवरी में इसमें हल्की गिरावट आई थी। जनवरी में डेटा घटकर 125.1 था, जो फरवरी में 125 अंक पर आ गया था। अब मार्च में यह बढ़कर 126 पर पहुंच गया है। अगर आने वाले महीनों में ये और बढ़ता है तो डीए बढ़ना तय है।
DA Hike: इस बार क्या उम्मीद करें?
सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीएप एक बार बढ़ा चुकी है। अब ऐसी खबरें आई हैं कि केंद्र फिर से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 38 फीसदी हो सकता है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
जानिए 38 फीसदी होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।
पिछले डीए बढ़ोतरी पर एक नजर
जुलाई, 2021 में,केंद्र ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया। केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के कारण लगभग डेढ़ साल से डीए को रोक दिया था। अक्टूबर 2021 में 3 प्रतिशत और बढ़ोतरी के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया। अब इसे 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है।