Get App

7th Pay Commission: 1 जुलाई से बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, आया बड़ा अपडेट, इतना होगा इजाफा

कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा, ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 27,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 12:59 PM
7th Pay Commission: 1 जुलाई से बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, आया बड़ा अपडेट, इतना होगा इजाफा
केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 38 फीसदी डीए मिलेगा।

7th Pay Commission DA Hike latest news: सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई को अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AICPI Index में मार्च 2022 में उछाल आया था जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार तीन नहीं सीधे चार फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 27,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

4 फीसदी बढ़ जाएगा डीए

1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने वाला है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 38 फीसदी डीए मिलेगा। यानी, सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करने वाली है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें