Get App

7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर कल हो सकता है बड़ा फैसला, न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपये किए जाने की संभावना

7th Pay Commission: बुधवार को कैबिनेट मीटिंग होने के बाद सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 2:16 PM
7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर कल हो सकता है बड़ा फैसला, न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपये किए जाने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता है इजाफा

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार कल खत्म हो सकता है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। दरअसल फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के ऊपर पहले से दबाव बना हुआ है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर का ही इस्तेमाल होता है। अगर मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी।

केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फीसदी के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत सैलरी मिल रही है। अगर इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाता है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसका मतलब हुआ कि कैंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।

E-Cycles Subsidy: अगर आपके पास है आधार कार्ड, सरकार देगी 5,500 रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे

बढ़ जाएंगे सभी भत्ते

सब समाचार

+ और भी पढ़ें