Get App

7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने को लेकर आया नया अपडेट, सरकार बढ़ाकर इतनी करेगी बेसिक सैलरी

7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी जो लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग पर दबाव बना रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2022 पर 2:51 PM
7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने को लेकर आया नया अपडेट, सरकार बढ़ाकर इतनी करेगी बेसिक सैलरी
7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने को लेकर आया नया अपडेट, सरकार बढ़ाकर इतनी करेगी बेसिक सैलरी

7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी जो लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग पर दबाव बना रहे हैं, उन्हें जल्द ही इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। एक बार फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में भी काफी बढ़ोतरी होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।

सरकार बढ़ाएगी फिटमेंट फैक्टर

यदि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफे की घोषणा करती है, तो उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ेगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाता है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये बढ़ेगा। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये किया जाएगा।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें